रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर। एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वार्ड पांच निवासी उमा मंडल ने बताया कि 2023 में उसकी शादी बादल मंडल से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद पति, सास शीला मंडल, ससुर विभूति दहेज में बाइक और आभूषण न मिलने से उसे प्रताड़ित करने लगे। इसके चलते जनवरी 2026 को उसके पति और ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की नीयत से मुंह बांधकर घर की ऊपरी मंजिल पर ले गए थे। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और खेड़ा स्थित अपनी मौसी के घर पहुंची। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...