गाजीपुर, मार्च 27 -- जखनियां। भुडकुड़ा कोतवाली के हुसनपुर गांव निवासी विवाहिता सुनीता देवी ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शादियाबाद थाना के मोहब्बतपुर निवासी महेंद्र प्रताप की बेटी सुनीता देवी की शादी फरवरी 2024 में अजय कुमार के साथ हुई थी। कुछ दिन सब ठीक रहा लेकिन कुछ ही दिन बाद दहेज कम मिलने को लेकर सास से विवाद होने लगा। ननद, सास और पति ने मिलकर बहु सुनीता को घर से निकाल दिया। कोतवाल प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...