गोरखपुर, अगस्त 19 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा निवासिनी पुष्पा देवी ने पति, सास व जेठ पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति राहुल कुमार, सास राजमती, जेठ विवेक उनकी पत्नी विभा द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। जान से मारने की कोशिश कर चुके है। घर के अंदर दो दिन से बंद कर रखा था। खाना-पीना कुछ नहीं दे रहे थे। किसी तरह घर का फोन किया तो उसे बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...