पति, सास और जेठ पर प्राथमिकी दर्ज
सहरसा, जुलाई 10 -- पतरघट। थाना क्षेत्र के जम्हरा पंचायत के भद्दीकला वार्ड-14 निवासी 21 वर्षीय नवविवाहिता रागिनी कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में पतरघट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका की मां, भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के महापात्र टोला निवासी गुंजन देवी के फर्द बयान पर पति माधव यादव, सास अहिल्या देवी एवं भैसूर संतोष यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है।गुंजन देवी ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री ने अप्रैल 2026 में प्रेम विवाह किया था, जिसका परिवार ने विरोध किया था। उनका कहना है कि पुलिस से सूचना मिली कि रागिनी का शव चोरी-छिपे जलाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दाह-संस्कार के दौरान चिता से शव बरामद कर कब्जे में लिया। मां के अनुसार शव के गले पर फंदे जैसे निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका हुई। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.