गोरखपुर, फरवरी 2 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के करमहा निवासी रीतन देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब आठ माह पूर्व सूरज राजभर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति सूरज राजभर, सास मीरा देवी, ननद रम्भा देवी तथा जेठानी सुनीता देवी दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति द्वारा दो लाख रुपये नकद और एक बाइक दहेज में लाने का दबाव बनाया जाने लगा। रीतन देवी ने बताया कि उसने इस संबंध में अपने पिता को पूरी बात बताई, जिस पर पिता ने अलग से दहेज देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर सास, ननद और जेठानी ने उसके साथ मारपीट कर उसे मायके छोड़ दिया। जब उसने इस बात की शिकायत पति...