पति, जेठ और जेठानी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
मऊ, मई 31 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की एक विवाहिता ने पति, जेठ और जेठानी पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने तथा घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर निवासी भानमती यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 5 मई 2025 को दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी वीरेंद्र यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में नकदी, बाइक, सोने के आभूषण और अन्य घरेलू सामान दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था। विवाहिता का आरोप है कि पति वीरेंद्र यादव, जेठ रामचंद्र और जेठानी सरोज उर्फ गुड्डी उस पर दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के अनुसार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.