नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस को संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद सोमवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पता है कि विपक्षी सदस्यों के नोटिस को स्वीकार करने पर राज्यसभा के पिछले सभापति जगदीप धनखड़ के साथ क्या हुआ था। धनखड़ ने पिछले साल संसद मॉनसून सत्र के दौरान स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार (6 अप्रैल) को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी विपक्ष के नोटिस को सोमवार को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने स...