लखनऊ, मई 8 -- स्वगणना के दूसरे दिन लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत पता भरने में आ रही है। क्योकि पता भरते ही लोकेशन का विकल्प आ रहा है। लोकेशन की सही जानकारी मिलने में घंटो लग रहा है। इसके साथ ही कई लोगों को सर्वर के धीमे चलने के कारण परेशानी हो रही है। जानकारी अपलोड करने में घंटों समय बर्बाद हो रहा है। स्वगणना में शुरुआत में ही नाम और मोबाइल नंबर भरना है। इसके बाद ओटीपी आएगा। ओटीपी आने में ही कई बार लम्बा समय लग रहा है। इसके बाद पता भरना है। पता भरते ही पहले ब्लाक फिर सेक्टर के विकल्प पर पहुंचते ही स्वगणना करने वालों का दिमाग चकराने लग रहा है। किसी तरह सेक्टर का मिलने पर गूगल मैप की लोकेशन का विकल्प आता है। कम्प्यूटर या मोबाइल पर सही लोकेशन खोजना किसी अभियान से कम नहीं है। इन विकल्पों को भरने के बाद ही आगे की अन्य जानकारियों को भरने का विकल्प ...