नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- अगर आप दिल्ली में रहते हैं और एसआईआर के दौरान घर का पता बदलने के कारण आपका नाम मतदाता सूची से कट गया है तो परेशान न हों। आपको दोबारा सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरना होगा। ऐसे मतदाताओं को फॉर्म-6 में नए पते की जानकारी देनी होगी और उससे संबंधित कोई दस्तावेज भी जमा कराना होगा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का कहना है कि इसके लिए बीएलओ के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कराया जा रहा है। सीईओ कार्यालय की ओर से एएसडीडी (अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत और डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। दिल्ली के लोग इस सूची में अपना नाम तलाश कर लें, अगर उनका नाम इस सूची में है तो उन्हें अब दोबारा फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाना होगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में SIR; दावे और आपत्तियां...