मथुरा, मार्च 3 -- कोसीकलां। घरेलू कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पैदल जा रही महिला से पता पूछने के बहाने बाईक सवार युवक महिला से बैग लूट ले गये। इसमें हजारों रुपये की नकदी और आभूषण थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल बाइक सवारों की तलाश कर रही है। पीड़िता ने अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। मंगलवार दोपहर गांव खामनी निवासी हेमलता शर्मा टैंपो में सवार होकर कोसीकलां पहुंची। कोसीकलां बाइपास से अपनी रिश्तेदारी गांव वरचावली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पैदल शेरगढ़ रोड की तरफ जा रही थी। थाना रोड स्थित नगर पालिका कार्यालय के समीप एक बाइक उनके पास रुकी और महिला से पता पूछने के बहाने बाइक सवार महिला के हाथ से बैग छीन कर ले गये। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास से लोग ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.