प्रमुख संवाददाता, मार्च 21 -- कानपुर में तीन दिन पहले चंदारी स्टेशन के करीब डाउन ट्रैक पर बोरी में रखा गैस सिलेंडर गिरा मिला। पास में ही कुछ कपड़े जले मिले थे। सिलेंडर और सामान चलती ट्रेन से गिराने के आरोप में गिरफ्तार ओमप्रकाश ने आरपीएफ थाने में शुक्रवार शाम लगभग सात बजे कबूला कि बेटे के पास घर जाने के लिए दिन में 10:30 बजे चला था। दो देसी क्वार्टर दिल्ली से ही पीकर चला तो रास्ते में कुछ पता ही नहीं रहा कि सामान कैसे गिर गया। विस्फोट करने की कोई मंशा ही नहीं थी। आरोपी बोला-नशे की हालत में था, पता नहीं कैसे गिरा तीन दिन पहले सिलेंडर और सामान मिलने की सूचना पर पहुंची सुजातगंज चौकी और कैंट पुलिस को बोरी में एक मोबाइल, विजिटिंग कार्ड, आधार कार्ड मिला। विजिटिंग कार्ड के जरिए कमिश्नरेट पुलिस सिलेंडर लेकर महाबोधि एक्सप्रेस में सफर करने वाले 70 ...