बक्सर, मई 3 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर। पता चेंज करने के बहाने साइबर अपराधियों ने एक शख्स को 75 हजार रुपयों की चपत लगा दी। इस मामले में पीड़ित की तरफ से टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के सिविल लाइंस जज घाट निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक तीन दिनों पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि नोएडा से बोल रहा हूं। आपका पता चेंज करना है। एक मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि इसके लिए आपको इस पर अपने खाते से पांच रुपये डालने होंगे। ज्योंही उन्होंने पांच रुपये डाले उनका फोन हैंग हो गया। यह भी पढ़ें- मोबाइल क्लोन कर खाते से उड़ाए 55 हजार रुपये इसके बाद बीते शनिवार की देर रात उनके दो खातों से बारी-बारी से 75 हजार रुपये निकाल लिए गए। (बक्सर से मनोज सिंह) यह भी पढ़ें- मोबाइल क्लोन कर खाते से उड़ाए 54 हजार रुपये यह भी पढ़ें...