मोतिहारी, जनवरी 31 -- पताही, निज संवाददाता। पताही अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को कर्मचारी वृजेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद का निपटारा किया गया। जनता दरबार में सुनवाई के लिए 18 मामलों में दोनों पक्षो को नोटिस किया गया था। इसमें सात मामलों की सुनवाई हुई। जबकि अन्य मामलों के लोग अनुपस्थित रहे। सातों मामले प्रक्रियधीन रही। अगली सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया। वृजेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि भूमि विवाद के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था। इसमें सात मामलों की सुनवाई की गई है। मौके पर राजस्व कर्मचारी महेंद्र कुमार,आईटी सहायक तेज नारायण कुमार, सानू कुमार, मुरारी कुमार, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.