मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के लहलादपुर पताही गांव स्थित जितेंद्र पांडे के घर से लाखों का आभूषण चोरी कर लिया गया। घटना सोमवार देर रात की है। पीड़ित गृहस्वामी ने सदर थाने में मंगलवार को इसकी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रात में पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे सामान का आकलन करने पर पता चला कि सोने की चेन, अंगूठी समेत लाखों के आभूषण गायब हैं। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.