मोतिहारी, जून 8 -- पताही। प्रखंड क्षेत्र के बखरी पंचायत के इनरवाबारी में शनिवार को बिजली का कार्य कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहा डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतू मोतिहारी भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पताही प्रखंड क्षेत्र के बोकाने कला गांव निवासी बिजली मिस्त्री रोहित कुमार (26) बखरी पंचायत के इनरवाबारी गांव में मेंटनेंस का कार्य कर रहा था। अचानक रिटर्निंग करंट आने से घायल हो गया। उक्त मिस्त्री का हाथ झूलस गया। बिजली विभाग पताही के जूनियर इंजीनियर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लाइन मैन मेंटनेंस का कार्य कर रहा था कि रिटर्निंग करंट आने से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर...