मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। दशकों के उथल पुथल और अनिश्चितता को विराम देते हुए पताही एयरपोर्ट ने अपनी उड़ान की उम्मीदों को फिर जिंदा कर दिया है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर से इस दिशा में पहली बार गंभीर पहल करते हुए चहारदीवारी, रनवे, पार्किंग, फायर फाइटिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर व टर्मिनल बिल्डिंग के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इस पहल के बाद मुजफ्फरपुर के लोगों में जश्न का माहौल है। पताही से विमान सेवा की मांग पांच दशक पुरानी है। इतिहास पर गौर करें तो इस हवाई अड्डे की स्थापना आजादी के 12 साल के भीतर की गई थी और वर्ष 1967 से 1984 तक यहां से नियमित उड़ान थी। सबसे पहले इंडियन एयरलाइंस, फिर जाम एयर, साइनेज इंडिया और कलिंगा एयर ने यहां विमान सेवा दी थी। इन कंपनियों के 44 सीटर विमान यहां से उड़ा करते थे। यहां से दिल्ली, कान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.