मोतिहारी, मई 7 -- पताही ,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बीती रात्रि अज्ञात चोरो द्वारा खिड़की के माध्यम से घर में घुस कर चोरी कि घटना को अंजाम दिया। मिर्जापुर निवासी मंजूर मिया के घर में खिड़की से घुस कर दो पेटी का ताला तोड़ कर लगभग 20 हजार रुपये मूल्य के जेवरात व कीमती सामान सहित लगभग तीस हजार रुपये मूल्य की सम्पति चोरी कर लीं गईं। घर से बाहर लें जाकर कीमती सामान निकलकर पेटी को फेंक चोर भाग गए। सुबह गृहस्वामी कि नींद खुली तो पेटी नहीं देख खोजबीन की। डायल 112 को सूचित दी। पुलिस ने फेंकी गयी पेटी को बरामद किया। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...