मोतिहारी, जून 28 -- पताही। पताही थाना क्षेत्र में एक युवक के हाथ व पैर बांध कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में दिख रहा युवक पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। डीएसपी कुमार चंदन के आदेश पर पताही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गईं है। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव निवासी शुभम कुमार है। वह थाना क्षेत्र के बोकानेकला पंचायत में दो दिन पूर्व चोरी की घटना को अंजाम देने की नीयत से घर में घुसा था, तभी घरवालों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को सूचना देने के बजाय कुछ लोगों ने युवक के हाथ पैर बांधकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में ...