पताही,प्रखंड सीआरसी में एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का हुआ आयोजन
मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- पताही, निज संवाददाता, प्रखंड सीआरसी में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया तथा एफ एल एन के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा एफ एल एन को प्रभावी रुप से कार्य में लाने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर प्रभावी रणनीतियों, गतिविधियों एवं कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यों के लिए आवश्यक रणनीति तैयार की गई। प्रशिक्षण एफ एल एन नोडल तूलिका कुमारी तथा प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक नीरज कुमार , प्रकाश कुमार एवं अमन मिश्रा के सहयोग एवं समन्वय से सफलतापूर्वक संपादित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शंकर कुमार द्वारा एफ एल एन के प्रभावी क्रियान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.