बिल्ल्होर, नवम्बर 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। धनतेरस के दिन घाटमपुर के पतारा गांव में सरकारी तालाब को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त करा दिया गया। गांव के ऐतिहासिक तालाब की करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की जमीन को प्रशासन ने दोबारा तालाब के नाम दर्ज करने का आदेश दिया है। इस जमीन को राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी कर निजी लोगों के नाम दर्ज करा लिया गया था। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर हुई जांच में मामला खुलने के बाद एसडीएम घाटमपुर के न्यायालय ने निजी भूमिधरी के सभी नाम निरस्त कर दिए। डीएम ने सभी के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने जन चौपाल में शिकायत की थी कि गांव के गाटा संख्या 2009 पर पहले तालाब था। यहां सामाजिक और पारंपरिक आयोजन होते थे, लेकिन कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध प्लाटिंग शुरू कर दी थी। शिकायत पर पु...