पतारडीह में धुरिया पूजा संपन्न, खेती शुरू करने से पहले ग्रामदेवी की आराधना
गिरडीह, जून 28 -- झारखंडधाम/रेम्बा, हिटी। जमुआ प्रखंड के पतारडीह स्थित ग्राम देवी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय धुरिया पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान का शनिवार को हवन, कन्या पूजन और ब्राह्मण भोजन के साथ विधिवत समापन हो गया। ग्रामीणों ने परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ग्राम देवी और महामारनी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा तथा बेहतर फसल की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि धुरिया पूजा क्षेत्र की प्राचीन परंपरा है। खेती-किसानी का कार्य आरंभ करने से पहले ग्राम देवी की आराधना की जाती है, ताकि पूरे कृषि सत्र में गांव पर किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या विपत्ति न आए और किसानों को भरपूर उपज प्राप्त हो। इस अवसर पर ग्राम देवी एवं महामारनी के समक्ष परंपरा के अनुसार बकरे की पूजा भी की गई। पूजा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.