बेगुसराय, मार्च 31 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर थाना के समीप स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से गुरुवार को पताका यात्रा निकालकर दो दिवसीय हनुमान प्राकट्योत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। भाजपा नेता कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि गुरुवार सुबह सात बजे पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह आठ बजे हनुमान मंदिर परिसर से पताका यात्रा रामपुर, सलौना होते हुए स्टेशन मार्ग से महादेव स्थान चौक पहुंचेगी। वहां से अंबेडकर चौक होते हुए पुनः हनुमान मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन होगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया जाएगा तथा विश्व कल्याण के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित होगा। पाठ के उपरांत आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर दो बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के सपरिवार पूजन के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.