गोपालगंज, जून 8 -- गोपालगंज।जादोपुर थाने के मशानथाना गांव में रविवार को नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव करीब 20 घंटों के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। युवक नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। उसकी तलाश के दौरान सोमवार को जादोपुर थाने के ही पतहरा गांव स्थित गंडक नदी में उसका शव मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतक की पहचान गोपालपुर थाने के सपहां गांव के घनश्याम लाल श्रीवास्तव के 21 वर्षीय बेटा अमन कुमार के रूप में की गई। वह अपने मामा के घर नगर थाने के श्रीराम नगर वार्ड नंबर 26 मोहल्ले में रहता था। यहां वह मनी ट्रांसफर संस्थान में काम करता था। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में नहाने गए चार दोस्त डूबे, एक लापताघटनाक्रम रविवार को वह अपने स...