गोपालगंज, सितम्बर 2 -- गोपालगंज। जादोपुर थाने के पतहरा गांव में बुधवार को पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। युवक के सिर में हमलावरों ने चाकू से वार किया है। जख्मी युवक पतहरा गांव के स्व. जयराम यादव का 32 वर्षीय बेटा राजकृत यादव बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में चाकूबाजी में जख्मी युवक राजकृत यादव ने बताया कि वह काम करने के बाद गांव के रास्ते अपने घर जा रहा था। इस दौरान हमलावर उसे रास्ते में रोक लिए। इसके बाद पूर्व के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक को गंभीर हालत में उसके परिवार के सदस्य लेकर मॉडल सदर अ...