समस्तीपुर, जून 13 -- ​मोहिउद्दीननगर। प्रखंड क्षेत्र के पतसिया गांव निवासी पूर्व सैनिक राणा संत कुमार सिंह एवं रीता देवी के पुत्र अन्नू राणा भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से सफलतापूर्वक पास आउट होकर भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। शनिवार को आयोजित इस गौरवमयी पासिंग आउट परेड के बाद अन्नू राणा के पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। यह भी पढ़ें- पतसिया के अन्नू राणा बने सेना में अधिकारी, बधाईभारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड ​देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की 158 वी पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी के रूप में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थी। जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह एवं सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।​ यह भी पढ़ें- महिला कैडेटों का सैन्य अधिकारी बनना महिला-नेतृत्...