बांका, मार्च 8 -- शंभूगंज (बांका)। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के करसोप पंचायत अंतर्गत पतवारा गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में आयोजित अखंड रामधुन संकीर्तन को लेकर पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति की बयार बह रही है। संकीर्तन के शुभारंभ के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में लगातार राम नाम का संकीर्तन किया जा रहा है। संकीर्तन मंडली द्वारा "हरे राम, हरे कृष्ण" और "सीताराम" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम में पतवारा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं और भगवान का गुणगान कर रहे हैं।मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। ...