पतवारा काली मंदिर प्रांगण में वार्षिकोत्सव समारोह पर अखंड रामधुन संकीर्तन का हुआ आयोजन
बांका, मार्च 8 -- शंभूगंंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप पंचायत स्थित पतवारा गांव के काली मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार एवं शनिवार को अखंड रामधुन संकीर्तन का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच दशकों से प्रत्येक वर्ष होली त्योहार के उपरांत यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गांव के लोगों का सहयोग रहता है। आयोजन समिति के संचालक रामस्वरूप सिंह ने बताया कि जिसमें मुख्य अतिथि डीआईजी अमरेंद्र कुमार सिंह रहे। बताया कि शनिवार की सुबह गांव में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान सैंकड़ों से अधिक लोगों में भक्ति की बयार बह गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, सचिव ललन कुमार सिंह, आचार्य विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह एवं पिंकू कुमार सिंह ने बताया कि काली मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.