शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- शाहजहांपुर। शहर के रोडवेज बस स्टॉप पर बनाए गए स्थाई रैन बसेरे में ठंडी हवा के प्रवेश से मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रैन बसेरे में लगाया गया पर्दा पतले कपड़े का होने के कारण कड़कड़ाती ठंड को रोकने में असमर्थ साबित हो रहा है। रातभर मुसाफिर ठंडी हवा में परेशान रहे, जबकि कई जगह पर्दा खुला होने के कारण सीधे हवा का सामना करना पड़ता है। रैन बसेरे में रुके यात्रियों का कहना है कि पूरी रात सोना मुश्किल हो गया, खासकर जब तेज हवा चलती है तो अंदर ठंडी हवा तेजी से घुस रही थी। नगर निगम ने शहर में तीन अस्थाई रैन बसेरे बनाए हैं। इन रैन बसेरों की स्थापना रोडवेज बस स्टॉप, मेडिकल कॉलेज और नगर निगम कार्यालय के पास की गई है। वहीं, स्थाई रैन बसेरे हनुमत धाम, अजीजगंज और छोटी विसरात पर संचालित हैं। रोडवेज बस स्टॉप पर बनाए गए स्थाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.