पतरा कलां के समीप दो वाहनों की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
हजारीबाग, मई 21 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। बड़कागांव-केरेडारी मुख्य सड़क राज्य पथ संख्या-7 पर पतरा कलां के समीप गुरुवार की शाम करीब पांच बजे दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार लिखा हुआ एक स्कॉर्पियो वाहन केरेडारी की ओर से बड़कागांव जा रहा था, जबकि एक इनोवा वाहन बड़कागांव से केरेडारी की ओर आ रहा था। इसी दौरान पतरा कलां के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए हजारीबाग भेजा। वहीं सूचना मिलने पर सिकरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.