पतराहातू में भागवत पुराण कथा महोत्सव 15 से
रांची, मई 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतराहातू स्कूल मैदान में 15 से 21 मई तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान गोवर्धन धाम मथुरा के श्री चैतन्य हरि चरत जी महाराज प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भागवत कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 मई को कलश स्थापना के साथ किया जाएगा। वहीं 22 मई को हवन और भंडारा का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने आम लोगों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.