पीलीभीत, जून 25 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभावित कार्यक्रम को लेकर पतरासा कुंवरपुर मे तैयारियां तेज हो गई है। बीसलपुर और बरखेड़ा के बीच में पंडाल आदि लगाने का काम तेज कर दिया गया है। साथ ही साफ सफाई को लेकर भी गतिविधियां तेज कर दी गई है। बताया गया है शासन से सबंधित कार्यक्रम स्थल के बारे में ग्रीन सिग्नल आ गया है। यहां पास में ही हैलीपेड और पार्किंग की गतिविधियो को चिन्हित कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों शोरों पर शुरू होने केकारण लोगो का यहां आना जाना बढ़ गया है। पंडाल सामग्री पहुंचने के बाद गतिविधियां दिखने लगीं हैं। यह भी पढ़ें- पतरासा कुंवरपुर में सीएम के सभा स्थल पर दिखने लगी तैयारियां वहीं हेलीपैड के लिए जमीन को समतल किया जा रहा है। जहां पर गड्ढे हैं उन्हें मिट्टी डालकर जेसीबी से समतल ...