पतरासा कुंवरपुर में जनसभा का स्थान फाइनल, लखनऊ भेजी रिपोर्ट
पीलीभीत, जून 24 -- बरखेड़ा/बीसलपुर। बंगाल चुनाव से पहले जब मुख्यमंत्री को जिले में आना था तब न्यूरिया की गोयल कॉलोनी का स्थान चिन्हित किया गया था। पर अब वह स्थान उपयुक्त नहीं पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने पतरासा कुंवरपुर में मुख्यमंत्री की संभावित जनसभा के लिए स्थान को चिन्हित कर रिपोर्ट लखनऊ भेज दी है। साथ ही संबंधित स्थान पर साफ सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। दरअसल दो संयुक्त विधान सभा क्षेत्रों के आसपास की जमीन को फाइनल किया जाना है। इसी क्रम में पूर्व में चयनित स्थान को अब निरस्त माना जा रहा है। अब पीलीभीत बीसलपुर हाईवे पर बीसलपुर और बरखेड़ा के बीच संयुक्त रूप से दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के बॉर्डर लाइन कुंवरपुर पतरासा को चयनित किया गया है। हालांकि इसका फाइनल तो लखनऊ में वरिष्ठ आलाकमान करेंगे। पर यहां तो जो रिपोर्ट जिला प्रशासन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.