रामगढ़, मई 31 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू रांची मुख्य मार्ग के तालाटांड़ पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना चार लोग घायल हुए। साथ ही इस सड़क दुर्घटना में होंडा सिटी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क दुर्घटना के बाबत दो तरह की संभावना जताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात तालाताड़ पेट्रोल पंप के एक ट्रक खड़ा था। जिस पर रांची की ओर से आ रहे होंडा सिटी कार ने ठोकर मार दी। या फिर कार को किसी अज्ञात एलपी ट्रक ने अपने चपेट में ले कर फरार हो गया। किंतु इस सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, घायलों में संदीप प्रसाद 34 वर्ष पिता स्व ललन प्रसाद , अजय पांडेय, 39 वर्ष, पिता स्व चंद्रनाथ पांडेय, , विपिन कुमार 36 वर्ष पिता स्व भुनेश्वर प्रसाद , रवि कुमार 31 वर्ष पिता स्व ध्रुव लाल बताया जा रहा है। सभी लपंगा थाना भ...