रामगढ़, जून 2 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। जिला के पतरातू कटिया पंच मंदिर स्थित चिल्ड्रन पार्क रविवार की रात क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। जहां शारदा प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन-2 का भव्य फाइनल मुकाबला खेला गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को रोमांचित करने वाली प्रतियोगिता का समापन भी बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स मार्केट और हेसला नाइट राइडर्स की टीमों के बीच खिताबी जंग हुई। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स मार्केट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया。 यह भी पढ़ें- शारदा प्रीमियर लीग डे एंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स मार्केट की टीम विजई होकर खिताबसमापन समारोह में विधायक की उपस्थिति समापन समारोह में मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर...