रामगढ़, जुलाई 1 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। युवा राजद की ओर से मंगलवार को पतरातू के मिडवे रेस्टुरेंट तालाटांड़ में संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन समारोह हुआ। साथ ही यहां पर कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें 12 प्रस्ताव पारित किए गए। समारोह झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ हूल दिवस के अवसर पर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं आदिवासी वीर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव तथा वीरांगनाओं फूलो-झानो के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और श्रद्धांजलि देकर किया गया। आयोजित समापन समारोह एवं सह कार्यकारिणी बैठक में राज्यभर से आए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- सामाजिक असमानता पर संघर्ष तेज करें युव...