पतरातू में प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का हुआ आयोजन
रामगढ़, मई 25 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रखंड के किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती, कम बारिश की स्थिति में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों एवं उन्नत बीजों की जानकारी देना था। आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा व संचालन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुरेंद्र द्विवेदी ने किया। इस दौरान बीटीएम कनू प्रिया, एटीएम अमित कुमार, पालू पैक्स अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार और सुरेन्द्र मुंडा उपस्थित रहे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने की बात कही। मौके पर उपस्थित किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसानों को वैज्ञानिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.