रामगढ़, अप्रैल 22 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू में मंगलवार रात एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर रेलकर्मी रामाधार प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई। लगभग 56 वर्षीय मृतक रामाधार प्रसाद पतरातू रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत थे। लोको शेड के निकट122/29-31 के बीच ट्रेन से मवेशी की मौत की सूचना पर रामाधार प्रसाद ट्रैक से मवेशी के शव हटाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे गोमो से बरवाडीह जानेवाली ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें पतरातू रेलवे अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई। चिकित्सकों के अनुसार सिर में गंभीर चोट और काफी मात्रा में रक्त स्राव होने से रामाधार प्रसाद की मौत हो गई है। इधर, मामले की सूचना पर जीआरपी बरकाकाना बुधवार की सुबह रेलवे अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ...