पतरातू में आयोजित विशेष राजस्व शिविर का हुआ समापन
रामगढ़, जून 20 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। अंचल प्रशासन की ओर से पतरातू में आयोजित तीन दिवसीय विशेष राजस्व शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर के दौरान राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली। शिविर में कुल 96 आवेदकों के लगान रसीद निर्गत करने और अभिलेख सुधार संबंधी कार्यों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राप्त 15 जन आवेदनों की जांच कर उनका समाधान किया गया। शिविर में भूमि संबंधी त्रुटियों के सुधार, लगान रसीद निर्गत करने तथा अन्य राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया गया। अंचल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि विशेष शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं सरल और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- महाराजगंज में राजस्व महाअभियान में मिले 6669 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.