रामगढ़, मई 8 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू बाजार टांड के राम जानकी मंदिर के पीछे स्वाति कपड़ा दुकान में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गयी। आग दुकान के तीनों फ्लोर पर लगी। जिससे लाखों रुपए एक कपड़े और अन्य सामग्रियां जलकर स्वाहा हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में आग लगते ही दुकान के बाहरी हिस्से से कपड़ों को जितना हो सके बाहर निकालना शुरू कर दिया, जिससे कुछ हद तक नुकशान कम हुआ। आग लगने की सूचना से बाजार में चारों ओर अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद पीवीयूएनएल, जिंदल, अल्ट्राटेक सीमेंट सहित अन्य जगहों के फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गयी। यह भी पढ़ें- भगवती गंज बाजार में ''''भीषण आग से लाखों का नुकसान, चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी। लेकिन खबर लिखे जाने तक भी आग पर काबू नह...