रामगढ़, मार्च 22 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू पिठोरिया घाटी में रविवार को लगभग आधे घंटे से अधिक देर तक वाहनों का जाम लगा रहा। जाम के इस स्थिति में पतरातू रांची मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सड़क जाम पिठोरिया घाटी के सेल्फी प्वाइंट के निकट एक ट्रेलर के बीच सड़क पर खड़ा हो जाने के कारण हो गया। घूमावदार मोड़ पर भीड़ के कारण ट्रेलर घूम नहीं पाया जिसके कारण वह बीच में खड़ा हो गया। इतनी ही देर में दोनों से वाहन आकर खड़ा होना शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ जाम लग गया। हालांकि करीब आधे घंटे के बाद जाम हट गया जिससे लोगों ने राहत की सांस लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...