रामगढ़, मार्च 24 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू थाना के निकट सोमवार को ट्रेलर के चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उरीमारी थाना क्षेत्र के पसेरिया निवासी 26 वर्षीय अजीत तिर्की, पिता शनिचरवा उरांव बाइक से अपने ससुराल गेसवे जा रहा था। इसी दौरान पतरातू थाना के निकट टेलर के धक्का से बाइक सवार बड़कागांव पसेरिया निवासी अजीत तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर रूप से घायल अजीत तिर्की को उचित इलाज के लिए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। दूसरी ओर पतरातू थाना पुलिस में ट्रेलर को जब्त कर लिया है। साथ ही छानबिन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...