पतरातू डैम में बन रहा है तैरता हुआ फ्लोटिंग रेस्टूरेंट
रामगढ़, जून 9 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। सरकार और इसका पर्यटन विभाग पतरातू डैम को पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रही है। डैम और इसके इर्द गिर्द विकास के कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में पतरातू डैम में लाखों रुपए की लागत से तैरता हुआ फ्लोटिंग रेस्टूरेंट बन रहा है। इसके अलावा करोड़ों रुपए की लागत से यहां पर म्यूजिकल फाउंटेन बन कर तैयार है। जिसे 26 जनवरी को ही शुरू किया जाना था। किंतु किसी कारण से नहीं हो पाया। मालूम हो कि डैम में फ्लोटिंग रेस्टूरेंट डीएमएफटी फंड से निर्माण किया जा रहा है।जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु होगा। यह भी पढ़ें- पतरातू डैम में करोड़ों रुपए की लागत से बने म्यूजिकल फाउंटेन का चालू होने का लोगों को है इंतजार पतरातू डैम में करोड़ों रुपए की लागत से बने म्यूजिकल फाउंटेन कब होगा चालू, लोगों को है इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.