रामगढ़, जून 27 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर इस बार दो दिन मेला लगाया गया। इसमें शनिवार को पतरातू में मेला लगाया गया। जबकि शुक्रवार को पतरातू लेक रिसॉर्ट के निकट उचरिंगा मुहर्रम मैदान और पालू में मेला लगाया गया। इसमें मुख्य रूप से सोलिया, उचरिंगा और तालाटांड़ के हजारों मुस्लिम धर्मावलंबी बाजे गाजे के साथ निशान और ताजिया जुटे। इसके अलावा पालिक में हफुआ, पालू, पिपरी टोला और रोचाप के हजारों मुस्लिम धर्मावलंबी एक से बढ़कर एक बेहतरीन ताजिया, निशान के साथ जुलूस निकाला। दोनों ही जगहों पर मुस्लिम धर्मावलंबियों की ओर से एक से बढ़ कर एक कला और करतब दिखाया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम के अवसर पर पतरातू क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ताजिया के साथ निकाली जुलूस साथ ही दोनों ही मुहर्रम मैदान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि औ...