रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पतरातू अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना और ओपी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पतरातु थाना, बासल थाना, भदानीनगर ओपी, भुरकुण्डा ओपी और बरकाकाना ओपी का दौरा किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेते हुए वहां की पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारा का निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के काम बंटवारे, सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव और लंबित वारंट, कुर्की और सम्मन के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- एसपी ने किया थाना/ओपी का निरीक्षण इसके साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रित अपराधियों के भौतिक स...