रांची, मार्च 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। सोदाग में पंचायत स्तरीय सरहुल मिलन समारोह समिति की बैठक हुई। आयोजन मुखिया पतरस तिर्की की अगुवाई में पंचायत भवन में हुई। सर्वसम्मति से मुखिया को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान उपर डाहू के सुशील सांगा, हेठडाहू ग्रामप्रधान कुंवर कच्छप को सचिव, पंचायत समिति के रोस लकड़ा को संरक्षक चुना गया। जानकारी दी गई कि उपवास 20 और 21 मार्च को पूजा होगी। पंचायत भवन प्रांगण में सरहुल जुलूस सह सरहुल मिलन समारोह होगा। मौके पर वार्ड सदस्य संजीत केरकेट्टा, गरसुल के पाहन करमा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.