सहरसा, फरवरी 7 -- पतरघट। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर आमजनों को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पतरघट थाना क्षेत्र की सीमाओं पर पुलिस सहायता बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर थाना अध्यक्ष, एसडीपीओ और आरक्षी अधीक्षक का सरकारी मोबाइल नंबर अंकित किया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग सीधे संपर्क कर सकें। पुलिस के अनुसार इस पहल का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में बोर्ड लगाए गए हैं। इससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और इस कदम की सराहना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.