सहरसा, जनवरी 3 -- पतरघट, एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने शुक्रवार को पतरघट थाना पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, बैरक सहित विभिन्न शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस क्रम में थाना में दर्ज लंबित कांडों, निष्पादित मामलों एवं अनुसंधान की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसंधान कार्य में तेजी लाई जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से नियमित पुलिस गश्ती को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार, समयबद्ध सुनवाई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.