साहिबगंज, अप्रैल 2 -- पतना अंचल से 19 बोटा लकड़ी जब्त पतना। अंचल क्षेत्र के गांगोपाड़ा माको में अवैध रूप से काटा 19 बोटा सेमल लकड़ी वन विभाग के टीम ने गुप्त सूचना पर गुरुवार को जब्त किया। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिला था कि गांगोपाड़ा माको में अवैध रूप से 19 बोटा लकड़ी को काटकर जमा किया गया है। इसी सूचना पर वन विभाग के टीम ने वहां पहुंच लकड़ी को जब्त कर छानबीन में जुटी थी। मौके पर वनपाल राणा रंजीत कुमार चौधरी, वनरक्षी राजेश टुडू,सन्नी कुमार रजक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.