चंदौली, मई 9 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ के वन क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों पतझड़ का असर साफ दिखाई देने लगा है। पेड़ों से पत्तियां गिर चुकी हैं। जिससे हरियाली न के बराबर होने से वन्य जीवों और पक्षियों के प्राकृतिक वासस्थानों पर संकट गहराने लगा है। पेड़ों की शाखाएं सूखने और झाड़ियां समाप्त होने से पक्षियों को घोंसला बनाने तथा छोटे वन्य जीवों को सुरक्षित स्थान मिलने में कठिनाई हो रही है। जिससे वे अब गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में वन्यजीवों पर संकट, वाटर होल से नहीं बूझ रही प्यासपेड़ों की स्थिति क्षेत्र के पुराने और प्राकृतिक पेड़ विलुप्तता की ओर अग्रसर हैं। जंगलों में पहले जहां घने वृक्ष और प्राकृतिक वनस्पतियां दिखाई देती थीं। वहीं अब सूखे पेड़ों और बंजर भूमि का दृश्य देखने को मिल रहा है। वर्षा और शरद ऋत...