पतंजिल ने जड़ी-बूटी दिवस पर 2500 पौधों का किया वितरण
पलामू, अगस्त 4 -- मेदिनीनग,प्रतिनिधि। पलामू पतंजिल परिवार ने आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस मनाया। नावटोली स्थित कार्यालय परिसर में पतंजलि परिवार द्वारा संग्रहित लगभग 2500 औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसका शुभारंभ संत मरिय आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने किया। आमजनों के बीच आंवला, अमरूद, कटहल, अनार, बेल, आम, शरीफा, महोगनी, शतावर, नागदौन, लेमनग्रास, चंदन, इंसुलिन प्लांट, चिरायता, गिलोय, एलोवेरा सहित अनेक उपयोगी एवं औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। अविनाश देव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में पतंजलि परिवार का यह अभियान अत्यंत सराहनीय है। यह भी पढ़ें- महादेव मंदिर में जड़ी-बूटी दिवस पर औषधीय पौधों का वितरण अधिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.